पटनासिटी से अरुण कुमार पटना सिटी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी का दौरा कर खाजेकलां घाट पहुंचकर दीघा से दीदारगंज तक गंगा किनारे बन रहे गंगा पाथ वे फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जहां फ्लाईओवर निर्माण कार्य का जायजा लिया, वही काम में तेजी लाए जाने को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया। गौरतलब है कि खाजेकला घाट से लेकर कंगन घाट तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, वहीं खाजेकला घाट से लेकर गायघाट तक फ्लाईओवर निर्माण का कार्य जुलाई माह तक पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर जहां अशोक राजपथ पर वाहनों के दबाव में काफी कमी आएगी, वही शहर वासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। हालांकि इस दौरान कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों को पुल पर जाने से रोक दिया गया।।